सीतापुर : परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की अपार आइडी जनरेट करने के दौरान जन्मतिथि आधार के अनुसार परिवर्तित की जाए। प्रवेश पंजिका में परिवर्तन नहीं होगा।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
अपार आइडी जनरेट करने के लिए यदि छात्र-छात्रा की आधार पर अंकित जन्मतिथि व प्रवेश पंजिका में अंकित जन्मतिथि में भिन्नता है। इस कारण अपार आइडी जनरेट नहीं हो पा रही है तो ऐसे बच्चों की जन्मतिथि आधार के अनुसार परिवर्तित करते हुए अपार आइडी जनरेट की जाए।
लेकिन, प्रवेश पंजिका पर कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। प्रवेश पंजिका का विवरण यथावत रहेगा। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अति शीघ्र अपार आइडी बनाने का लंबित कार्य पूरा कराएं। किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।