लखनऊ : प्रदेश में 10.36 करोड़ बच्चों व किशोरों को पेट में कीड़े मारने की दवा खिलाई जाएगी। 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक से लेकर 19 वर्ष तक की आयु के बच्चों व किशोरों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाई जाएगी। 14 फरवरी को छूटे हुए लोगों के लिए मापअप राउंड चलाया जाएगा। इस आयुवर्ग के 76 प्रतिशत लोगों के पेट में कीड़े हैं।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
गुरुवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थसारथी सेन शर्मा ने इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ सभी जिलों में नगरीय क्षेत्रों में भी अभियान को बेहतर ढंग से चलाया जाए। उच्च शिक्षा संस्थानों में भी दवा उपलब्ध कराई जाए। स्वच्छता से न रहने व मिट्टी खाने के कारण कृमि संक्रमण होता है।