प्रयागराज, । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने झूठी शिकायत पर तीनशिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश को रद्द कर दिया। साथ ही झूठी शिकायत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाए कि क्यों ने उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाए।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
कोर्ट ने कहा उनकी शिकायत पर दो दशकों से अधिक समय से शांतिपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे शिक्षक परेशान हुए। झूठी शिकायत के कारण शिक्षकों को हाईकोर्ट का चक्कर लगाना पड़ा। न्यायमूर्ति सौरभश्याम शमशेरी ने श्रीमती दुर्गेश शर्मा और 2 अन्य की याचिका पर
आगरा के एंग्लो बंगाली बालिका इंटर कॉलेज के हैं शिक्षक
शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का निर्देश
यह आदेश दिया।
आगरा के रकाबगंज स्थित एंग्लो बंगाली बालिका इंटर कॉलेज में सरोज अग्रवाल, दुर्गेश मिश्रा और इंदूबाला कोहली की शिक्षक के रूप में 1998 नियुक्ति हुई। लगभग दो दशक की नौकरी करने के बाद ग्राम सूरोठी अछनेरा निवासी भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने 31 दिसंबर 2024 के एक आदेश से याचियों का वेतन रोक दिया गया। इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी।