पहले दिन बोर्ड ने 6000 अभ्यर्थी बुलाए गए थे, 324 ने छोड़ी परीक्षा
लखनऊ। सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए सोमवार से शुरू हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) के पहले दिन 4451 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पहले दिन उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा के लिए 6000 अभ्यर्थी बुलाए थे, जिसमें से 324 परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंचे। शेष 5676 अभ्यर्थियों ने दौड़ परीक्षा में हिस्सा लिया, जिसमें से 4451 को परीक्षा की समाप्ति के बाद उत्तीर्ण घोषित कर दिया गया। बता दें कि बोर्ड द्वारा परीक्षा को शुचितापूर्वक संपन्न कराने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं, जिसकी वजह से पहले दिन किसी भी केंद्र से अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने अथवा सेंधमारी का प्रकरण सामने नहीं आया है। भर्ती बोर्ड द्वारा दौड़ परीक्षा का आयोजन प्रदेश की 12 पीएसी वाहिनियों में कराया जा रहा है। जिसमें राजधानी स्थित पीएसी की 35वीं वाहिनी के अलावा 45वीं वाहिनी अलीगढ़, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, 8वीं वाहिनी बरेली, 9वीं वाहिनी मुरादाबाद, 26वीं वाहिनी गोरखपुर, 37वीं वाहिनी कानपुर, 33वीं वाहिनी झांसी, 6वीं वाहिनी मेरठ, 47वीं वाहिनी गाजियाबाद, 20वीं वाहिनी आजमगढ़ और 39वीं वाहिनी मिर्जापुर में परीक्षा का आयोजन किया गया

- जनगणना : नज़री नक्शा (HLB) – आसान भाषा में पूरी गाइड
- जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश: फील्ड वर्क और ऐप का उपयोग कैसे करें?
- दुर्घटना में घायल हुए शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों के लिए मदद और नौकरी की उठी मांग
- सभी अपना अपना जनगणना खुद से ऑनलाइन करके रख ले । Id सेव करके रखें, इससे आसानी से आपका जनगणना हो जाएगा। 🙏🙏
- मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास कार्यों की समीक्षा के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश।