लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। इससे अभ्यर्थी निराश हैं। अब इस प्रकरण की सुनवाई मार्च के पहले सप्ताह में होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा की इस प्रकरण के निस्तारण के लिए सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। इससे सुप्रीम कोर्ट से लंबी तिथि मिल रही है। हम आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी पिछले लगभग चार वर्ष से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इसके बाद भी सरकार में हमारी बात नहीं सुनी जा रही। इससे सभी अभ्यर्थी आहत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए निवेदन करे, नहीं तो हम लोग बजट सत्र के दौरान पूरे प्रदेश के अभ्यर्थियों के साथ विधानभवन का घेराव करेंगे। आरक्षण की विसंगति से अभ्यर्थी दर-दर की ठोकर खा रहे हैं।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में