श्रावस्ती :
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चयन के लिए पोर्टल पर आवेदन लिए गए थे। 18 व 28 फरवरी को प्रथम तथा द्वितीय वरीयता वाले अभ्यर्थियों को अभिलेखों के साथ सत्यापन के लिए कलेक्ट्रेट बुलाया गया था। इसमें आपत्ति देने के लिए आठ मार्च तक का समय तय किया गया है।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके दास ने बताया कि चयन प्रक्रिया के संबंध में किसी को आपत्ति हो तो आठ मार्च को शाम पांच बजे तक
विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर दर्ज करा सकते हैं।
आठ को भी कार्यालय खुला रहेगा। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चयन प्रक्रिया के संबंध में कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
पूर्व में डीएम, सीडीओ, डीपीओ व आइजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज करा चुके हैं तो उन पर कार्रवाई हो रही है। ऐसे लोगों को पुनः शिकायत दर्ज कराने की जरूरत नहीं है।