लखनऊ : सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में साइंस, टेक्नोलाजी, इंजीनियरिंग व मैथ्स (एसटीईएम) यानी स्टेम लैब बनाई जाएगी। इसकी मदद से डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के प्रशिक्षुओं को इन विषयों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। वहीं प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण विधि पर पूरा फोकस होगा ताकि यह भावी शिक्षक आगे विद्यालयों में बेहतर ढंग से पढ़ाई करा सकें। शोध व नवाचार सेल का गठन भी किया जाएगा।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (डायट) के संयुक्त निदेशक डा. पवन सचान ने बताया कि इस लैब की मदद से प्रशिक्षुओं को अपने ज्ञान के बेहतर उपयोग का मौका दिलाया जाएगा। उन्हें नवाचार के लिए
प्रेरित किया जाएगा। लैब में प्रौद्योगिकी से जुड़े उपकरण व जरूरी साफ्टवेयर उपलब्ध कराए जाएंगे जिसकी मदद से सक्रिय शिक्षण व समस्या समाधान को प्रोत्साहित किया जाएगा। डीएलएड प्रशिक्षु नवाचार के जरिये विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग व गणित में अच्छी शिक्षा देना सीखें, इस पर जोर दिया जाएगा। गठित की जा रही शोध व नवाचार सेल में विशेषज्ञों की मदद से डीएलएड प्रशिक्षुओं को उनके अच्छे विचारों को नवाचार में तब्दील करने में उनकी मदद की जाएगी।
एक डायट के सर्वश्रेष्ठ नवाचार को दूसरे डायट में भी लागू किया जाएगा। अभी प्रदेश में 70 जिलों में डायट हैं। वहीं कासगंज, अमेठी, गाजियाबाद, संभल व शामली में डायट भवनों का निर्माण किया जा रहा है