प्रयागराज। इस्कॉन प्रयागराज में यूपी का पहला को-एड भक्ति वेदांत गुरुकुल शुरू करने जा रहा है। यह इस्कॉन की ओर से संचालित देश का तीसरा गुरुकुल होगा। अभी तक मथुरा के वृंदावन में लड़कों और पुणे में छात्र-छात्राओं की संयुक्त पढ़ाई कराने (को-एड) वाला गुरुकुल चल रहा है।
इस्कॉन मंदिर के सचिव जय प्रकाश बताते हैं कि भक्ति वेदांत गुरुकुल में कक्षा

- जनगणना 2027: हस्तलिखित नोट्स, एक बार जरूर देखें
- समय परिवर्तन का आदेश सभी जनपदों के लिए हुआ जारी, देखें शिक्षा निदेशक (बेसिक) का आदेश
- श्री दुष्यन्त कुमार रघुवंशी जिला संयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा जनगणना 2027 में शिक्षक / शिक्षकाओं की ड्युटी हटाने के संबध में
- 8वे पे कमीशन के लिए रेलवे यूनियन ने 3.833 % फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी अब देखना होगा सरकार सभी यूनियन की कितनी मांगो को मानता है
- सरस्वती विद्या मंदिर तिलहर पी.जी.टी. टी.जी.टी. भर्ती निकली ✅
छह से आठ तक के बच्चों की पढ़ाई होगी। हर कक्षा में 30 बच्चों को प्रवेश मिलेगा। इसमें सीबीएसई पैटर्न की पढ़ाई के साथ साथ भगवद्गीता, रामचरितमानस का भी ज्ञान दिया जाएगा। बच्चों को मूल्यों और सदाचार की शिक्षा भी दी जाएगी। दाखिले के लिए 14 मार्च तक रजिस्ट्रेशन चलेगा।
सचिव के मुताबिक, गुरुकुल की कक्षाएं अप्रैल के दूसरे हफ्ते से संचालित की जाएंगी। गुरुकुल 12वीं तक पढ़ाई कराएगा। इसके लिए हर साल एक कक्षा अपग्रेड की जाएगी। आर्मी पब्लिक स्कूल ओल्ड कैंट की प्रधानाचार्य रहीं गरिमा श्रीवास्तव को प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है।
एकादशी को छात्र पहनेंगे धोती-कुर्ता और छात्राएं गोपी ड्रेस
गुरुकुल में एकादशी के दिन छात्रों के लिए धोती-कुर्ता और छात्राओं के लिए गोपी-ड्रेस निर्धारित की गई है। उन्हें न सिर्फ पहनावे, बल्कि सनातन से जुड़े गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के लिए कीर्तन-भजन तक बताया जाएगा।