आगरा के किरावली के गांव गढ़ी नंदू स्थित पातुरा देवी इंटर काॅलेज में इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान की परीक्षा में एक शिक्षक पकड़ा गया। वह शौचालय में मोबाइल से प्रश्नपत्र की फोटो खींच रहा था। शनिवार को केंद्र पर उसकी ड्यूटी भी नहीं थी। मोबाइल जब्त कर उसे किरावली पुलिस को सौंपकर केस दर्ज कराया गया है।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) चंद्रशेखर ने बताया कि शनिवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। करीब ढाई बजे फतेहपुर सीकरी के नगला सराय का मुनेश कुमार शौचालय में प्रश्नपत्र की फोटो खींच रहा था। केंद्र प्रभारी रामप्रकाश इंदौलिया, शीलेंद्र कुमार सिंह, स्टेटिक मजिस्ट्रेट हरीमोहन ने पकड़ लिया।
मुनेश कुमार इसी स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक है। इसके पास से रसायन विज्ञान के हल हुए नोट्स, मास्टर माइंड सॉल्व बुक और मोबाइल फोन मिला। केंद्र प्रभारी ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस की जांच में मोबाइल में प्रश्नपत्र की फोटो भी मिली। मोबाइल और नकल सामग्री जब्त कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
मोबाइल की होगी फॉरेंसिक जांच
आरोपी शिक्षक के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोबाइल में प्रश्नपत्र के फोटो मिले हैं। शिक्षक ने प्रश्नपत्र कहीं फॉरवर्ड तो नहीं किया, पूर्व में किसी अन्य विषय के पेपर तो नहीं भेजे गए। इन सभी की जांच की जा रही है।