हमीरपुर : यूटा जिलाध्यक्ष ने
जिले में तैनात दो खंड शिक्षा अधिकारियों पर वसूली करने का आरोप लगाते हुए मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने मुख्य विकास अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय निर्माण एवं बीआरसी के लिए आवंटित बजट का खंड शिक्षा अधिकारियों की मिलीभगत से बंदरबांट किया जा रहा है जो कि शासनादेशों का खुलेआम उल्लंघन हैं। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग में प्रत्येक विद्यालय में निर्माण बीआरसी एवं अन्य मद में शासन द्वारा खर्च किए जाने के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष में बजट आवंटित किया जाता है। जिसके उपभोग में सभी का अलग-अलग 15 प्रतिशत कमीशन फिक्स है। उस निर्माण के कमीशन को पाने के लिए संबंधित अधिकारी अध्यापकों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य का कमीशन अवैध तरीके से वसूल रहे हैं।
जिस निर्माण प्रभारी अध्यापक द्वारा विरोध किया जाता है उसे फर्जी जांच एवं कार्रवाई का डर दिखाकर शांत कराकर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा लगातार अवैध वसूली की जा रही है। यूटा जिलाध्यक्ष ने सीडीओ से मामले की जांच कर दोनों बीईओ का स्थानांतरण किए जाने की मांग की है। इस संबंध में सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है मामले की जांच की जाएगी। यदि जांच में बीईओ दोषी पाए जाते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।