प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने सोमवार देर रात अचानक लिए एक निर्णय से सभी को चौंका दिया। बोर्ड ने तय किया कि 11 मार्च को प्रस्तावित हाई स्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 11 जिलों में प्रश्न पत्र के अतिरिक्त सेट से कराई जाएगी। बोर्ड ने इसके पीछे अपरिहार्य कारण बताए हैं।
देर रात अचानक 11 जिलों में भेजे गए थे, लिया निर्णय, स्पष्ट नहीं की स्थिति

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
सूत्रों के मुताबिक, संकेतांक 825 के जो प्रश्नपत्र इन सिर्फ उन्हीं जिलों के लिए यह निर्णय लिया गया है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार 11 मार्च को सुबह की पाली में निर्धारित हाई स्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से आगरा, कासगंज, गौतमबुद्ध नगर, अमरोहा, लखनऊ, कन्नौज, बहराइच, बलरामपुर, आजमगढ़, भदोही एवं चंदौली में अतिरिक्त सेट से कराई जाएगी।
यूपी बोर्ड को देर रात ऐसा निर्णय क्यों लेना पड़ा यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं यह पेपर लीक तो नहीं हो गया। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे सभी केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को इस बारे में अवगत करा दें।
जिला विद्यालय निरीक्षकों से यह भी कहा गया है कि समस्त केंद्र व्यवस्थापकों के साथ की जाने वाली गूगल मीट में भी इस बारे में आवश्यक दिशा निर्देश से अवगत करा दें। क्षेत्रीय कार्यालय के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से परिक्षेत्र के जनपदों के केंद्र व्यवस्थापकों को फोन से भी सूचित कर दिया जाए।