अमृत विचारः राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पुस्तकों में इस सत्र से परिवर्तन किया गया है। तीसरी और छठवीं कक्षा की किताबों यह परिवर्तन उत्तरप्रदेश से संबंधित है जिसमें यूपी स्पेशल जोड़ा जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान से लेकर प्राचीन इतिहास, धर्म संस्कृति से जुड़े स्थल, वैज्ञानिक योगदान, भूगोल, जनसंख्या आदि पढ़ाया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम बनाई गई थी जो जोड़ जाने वाले तथ्यों को निर्धारित

» अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकों में होगा बदलाव किए हैं।
इन पुस्तकों में उत्तर प्रदेश के बारे में प्रचुर जानकारी देकर छात्रों को प्रदेश की जानकारी से समृद्ध करना है।
अंग्रेजी विषय की पुस्तक में परिवर्तन को लेकर आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान में कार्यशाला भी आयोजित की गई थी। वर्ष 2019 के सत्र में उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों का चलन शुरू कर दिया गया था। आरंभ में पहली और दूसरी कक्षा में पुस्तकों को लागू कर दिया गया था। इन कक्षाओं की पुस्तकों में संशोधन करके उत्तर प्रदेश से संबंधित तथ्यों को जोड़ा गया था। इस वर्ष तीसरी और छठवीं कक्षा की पुस्तकों में बदलाव किया जा रहा है। हिंदी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकों में बदलाव करके अगले सत्र से इनको लागू कर दिया जाएगा।
यह होंगे परिवर्तन
कक्षा तीन और छठवीं कक्षा में बच्चों की समझ के अनुसार पुस्तकों में बदलाव के लिए उत्तर प्रदेश के महापुरुष, क्रांतिकारी, प्रमुख मेले, तीर्थस्थान, पक्षी विहार, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्रियों का क्रम, इतिहास और जनसंख्या आदि से संबंधित तथ्य जोड़े गए हैं।