प्रयागराज, । जिले के 1428 परिषदीय प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों को निपुण घोषित किया गया है। पहले चरण में 16 से 28 दिसंबर और दूसरे चरण में मार्च में निपुण मूल्यांकन हुआ था। इन स्कूलों के कक्षा एक और दो के बच्चों के पढ़ने, लिखने और अंकगणितीय समझ के योग्य मिलने पर उन्हें निपुण घोषित किया गया है।

- जिले में विद्यालय समय परिवर्तन : 7:30 बजे से 12:00 बजे तक के संबंध में आदेश जारी
- जनगणना 2027 ड्यूटी से बचने के लिए अब होगा मेडिकल परीक्षण अनिवार्य!
- बारात से लौटते वक्त बुझ गया घर का चिराग, शिक्षक की मौत से मासूम बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल
- अनुदेशकों को बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ₹17,000 मानदेय मंजूर, 2017 से एरियर का रास्ता साफ
- पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट से बदलने पर तत्काल रोक
महानिदेशक स्कूली शिक्षा कंचन वर्मा ने 12 मार्च को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर मूल्यांकन में सफल स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को 31 मार्च से पहले समारोह आयोजित कर प्रशंसा पत्र वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जिले के 2452 स्कूलों का दो-दो डीएलएड प्रशिक्षुओं ने मूल्यांकन किया था। निपुण सम्मान समारोह के लिए प्रत्येक जिले को 50 हजार रुपये का बजट दिया गया है।