नई दिल्ली, एजेंसी। यूपीआई के जरिए होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। इसके तहत यूपीआई से भुगतान करने और रकम प्राप्त करने का तरीका बदला जा सकता है।

- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, देखने के लिए यहां पर क्लिक
- नियमित के समान ही कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को भी वेतन मिलेगा
- जनगणना ट्रेनिंग में कैंसर पीड़ित शिक्षक
- डीएलएड परीक्षा की तिथि टकराव पर सौंपा ज्ञापन
- आठवां वेतन आयोग : पोर्टल में गड़बड़ी से कर्मचारी परेशान
बताया जा रहा है कि एनपीसीआई ने बैंकों के साथ मिलकर पुल ट्रांजेक्शन को सीमित या खत्म करने की योजना बनाई है। पुल ट्रांजेक्शन यह व्यवस्था है, जिसके जरिए कोई कारोबारी या दुकानदार अपने ग्राहक को भुगतान अनुरोध भेजता है और ग्राहक उसे स्वीकृति देकर रकम का भुगतान करता है। इस सुविधा का धोखाधड़ी के मामलों में सबसे अधिक इस्तेमाल हो रहा है। जालसाज फर्जी मर्चेंट बनकर ग्राहकों को भुगतान अनुरोध भेजते हैं और ग्राहक अनजाने में उसे स्वीकृत कर देते हैं। माना जा रहा है कि इस सुविधा को खत्म करने से धोखाधड़ी के मामलों में कमी आ सकती है।