Home PRIMARY KA MASTER NEWS एक घंटे तक स्कूल के कमरे में बंद रहा मासूम

एक घंटे तक स्कूल के कमरे में बंद रहा मासूम

by Manju Maurya

चकिया (चंदौली) चकिया के मुजफ्फरपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार दोपहर आंगनबाड़ी में आया एक बच्चा एक घंटे तक कमरे में बंद रहा। रोने की आवाज सुनकर वहां काम कर रहे मजदूरों ने सूचना दी। इसके बाद बाद ताला खोलकर बच्चे को बाहर निकाला गया।

मुजफ्फरपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है। प्रतिदिन की तरह केंद्र पर तीन साल का सनी भी गया था। वह खेलते हुए बगल में विद्यालय के कक्षा एक के कमरे में चला गया। दोपहर बाद तीन बजे स्कूल की छुट्टी होने पर स्टाफ, आंगनबाड़ी सहायिका और अन्य बच्चे घर चले गए। चपरासी रजिंदर उर्फ राजेंद्र भी कमरों में ताला लगाकर घर चला गया। स्कूल परिसर में मरम्मत कार्य कर रहे मजदूरों ने किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनी। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मजदूरों ने किसी तरह कमरे की खिड़की को खोला और बच्चे को शांत कराया।

■ कंपोजिट विद्यालय मुजफ्फरपुर में मंगलवार की घटना ■ आंगनबाड़ी सहायिका की लापरवाही आई सामने

66 विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और चपरासी की जिम्मेदारी है कि वह प्रत्येक कक्षाओं की तलाशी लेने के बाद ही ताला बंद कराएं। कमरे में आंगनबाड़ी के तीन साल के बच्चे के बंद होने की सूचना मिली है। यह बहुत गंभीर मामला है। इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रामटहल, खंड शिक्षाधिकारी, चकिया।

इधर, बच्चा घर नहीं पहुंचा तो पिता सरजू प्रसाद और माता चिंता देवी भी तलाश करते मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी होने पर लगभग एक घंटे बाद पहुंचे चपरासी रजिंदर ने ताला खोलकर बच्चे को बाहर निकाल कर उनके परिजनों को सौंपा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96