वहराइच : शिवपुर ब्लाक में कंपोजिट विद्यालय बेला मकन में शिक्षक द्वारा की गई छात्र की पिटाई प्रकरण की जांच करने शुक्रवार को बीइओ पहुंचे। पीड़ित छात्र व परिवारजन से बात की। इसमें पिटाई की पुष्टि हुई। बीइओ रिपोर्ट तैयार कर बीएसए को सौपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर बीएसए शिक्षक पर कार्रवाई करेंगे। सूत्र बताते हैं कि शिक्षक को निलंबित करने की तैयारी है।

- UP Board Result 2026 Date : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कल होगा घोषित, जानिए कितने बजे रिजल्ट होगा जारी , देखें आदेश
- ब्रेकिंग न्यूज़ : NPS पेंशनर्स को मिलेगा Fixed Medical Allowance (FMA), सरकार का नया आदेश जारी
- शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को भेजा पांच सूत्रीय मांगपत्र
- जनगणना में आपकी ड्यूटी कहाँ लगी है। यह जानने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में करें यह काम….
- फर्जी शिक्षक की नौकरी पाने वाला बर्खास्त, यूपीटीईटी का अंकपत्र निकला फर्जी
विद्यालय में कुछ दिन पूर्व दो छात्रों के बीच विवाद हो गया था। विवाद की शिकायत करने के लिए छात्र हरीश शिक्षक के पास गया। आरोप है कि शिकायत सुन शिक्षक आगबबूला हो उठे और छात्र की पिटाई कर दी। जानकारी पर पहुंचे परिवारजन उसे स्कूल से लेकर चले गए। उसके बाद डीएम व बीएसए से शिकायत की। शिकायत मिलने पर बीएसए ने शिवपुर बीइओ जगन्नाथ यादव को जांच सौंपी। शुक्रवार को बीइओ जांच करने के लिए विद्यालय पहुंचे। पीड़ित छात्र व परिवारजन को बुलाकर उनसे बात की।
• बीइओ ने कंपोजिट विद्यालय पहुंचकर की जांच
1• बच्चों के विवाद के बाद शिक्षक ने की थी पिटाई
प्रकरण संज्ञान में आते ही बीइओ 6 को जांच सौंपी गई। बीइओ की रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। दोषी मिलने पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
– आशीष कुमार सिंह, वीएसए
छात्र की पिटाई प्रकरण की जांच की गई है। पीड़ित परिवार व छात्र ने पिटाई की बात को स्वीकार किया है। पूरे जांच की रिपोर्ट बनाकर शनिवार तक बीएसए को सौंप दी जाएगी। – जगन्नाथ यादव,
शिवपुर वीइओ