बिजनौर,। एआरपी पद के इच्छुक शिक्षकों की शैक्षिक दक्षता की पोल तब खुल गई जब यह शिक्षक अपने विषयों की परीक्षा भी उत्तीर्ण नहीं कर पाए। अंग्रेजी विषय में जहां सभी सात के सात शिक्षक फेल हो गए, वहीं हिंदी में भी दस में से सिर्फ तीन शिक्षक ही पास हो पाए। अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेसिक स्कूलों में शैक्षिक सपोर्ट की चाह रखने वाले अध्यापकों खुद कितनी सपोर्ट की जरूरत है।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान
एआरपी पद के लिए हुई लिखित परीक्षा में चौंकाने वाले व शर्मनाक आंकड़े सामने आए हैं। जहां अंग्रेजी विषय में सात शिक्षकों में से एक भी शिक्षक सफल नहीं हो पाया, वहीं हिंदी विषय में केवल तीन अध्यापक ही परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। यह हाल उन शिक्षकों का है, जिन्हें एआरपी बनाकर दूसरे विद्यालयों में भेजा जाना था, ताकि वे वहां के शिक्षकों को शैक्षिक सपोर्ट दे सकें।