प्रयागराज । छह से 20 मार्च तक निरीक्षण के दौरान परिषदीय स्कूलों से गैरहाजिर मिले 64 शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों से जवाब तलब किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने 21 मार्च को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित कार्मिकों से समुचित साक्ष्यों सहित अपना स्पष्टीकरण अपने खंड शिक्षा अधिकारी को तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कारण बताओ नोटिस पाने वालों में प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार मौर्य, अमित कुमार दुबे, मधु सिंह, मो. युसूफ, अमर बहादुर सिंह का नाम भी शामिल है।

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
जिन सहायक अध्यापकों को नोटिस मिला है उनमें ब्रिजेन्द्र सिंह, ज्योत्सना सिंह, अमित कुमार सिंह, रंजना सिंह, मदन कुमार, मनोज कुमार, विनीता त्रिपाठी, सत्यवती वर्मा, ब्रिजेश कुमार, अशोक कुमार सिंह, राजदेव सिंह, गरिमा शंखधर, ब्रिजेन्द्र सिंह, हिमांशी यादव, आशीष कुमार पांडेय, शैलेन्द्र त्रिपाठी, पुष्कर कुमार, शैलजा मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, शुचिता कुशवाहा, कृष्ण मुरारी, दिव्या तिवारी, आकृति, चेतना श्रीवास्तव, रेनुका मिश्रा, प्रवीण कुमार, संध्या राय, रीना मिश्रा, राजेन्द्र कुमार, राहिबा कमर, संतोष कुमार सिंह और सतीश कुमार यादव शामिल हैं।