लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का धरना ईको गार्डन में लगातार जारी हैं। अभ्यर्थियों ने कहा कि वे मंत्री आवासों का फिर से घेराव करेंगे। खासकर पिछड़े और दलित समाज के मंत्रियों व नेताओं का आवास घेरेंगे। अभ्यर्थियों ने कहा कि हाईकोर्ट का जो फैसला आया है, उसका पालन इसी सत्र में किया जाना है। किंतु सरकार की लापरवाही से मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा की हम आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी पिछले लगभग पांच वर्ष से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। सरकार से मांग कर रहे हैं, लेकिन हमारी बात नहीं सुनी जा रही।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश