प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) सात विभागों में 36 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 24 मार्च से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके लिए आयोग सोमवार को विस्तृत विज्ञापन जारी कर देगा।
आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में सहायक वास्तुविद के दो पदों, मत्स्य विभाग में सहायक निदेशक (मत्स्य) के सात, वित्तीय प्रबंधन एवं बजट निदेशालय में शोध अधिकारी के एक, चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रवक्ता फॉर्मेसी और आयुष होम्योपैथी विभाग में रीडर उपाचार्य (होम्योपैथिक मटेरिया मेडिका और होम्योपैथी फॉर्मेसी) के 11-11 पदों पर भर्ती होगी।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
इसके साथ ही आयुष (यूनानी) विभाग में
सीधी भर्ती के लिए 24 अप्रैल तक स्वीकार किए जाएंगे आवेदन
आचार्य मुनाफेउल आजा के एक पद व प्राध्यापक (इल्मुल सैदला एवं इल्मुल अदविया) के दो पद और यूनानी निदेशालय के तहत आचार्य कुल्लियात के एक पद पर भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा किए जाने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि एक मई और आवेदन की हार्डकॉपी आयोग में जमा करने की अंतिम तिथि आठ मई तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन से पूर्व अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी