यूपीएस से शिक्षकों कर्मचारियों का नुकसान
लखनऊ। उप्र. बीटीसी शिक्षक संघ ने मांग की है कि प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे। इससे लाखों कर्मचारियों व शिक्षकों को राहत मिलेगी। संघ ने कहा कि यूपीएस से कर्मचारियों व शिक्षकों का भारी नुकसान है।
संघ की दारुलशफा में रविवार को हुई प्रांतीय बैठक में पुरानी पेंशन बहाली, जिले के अंदर व जिले के बाहर सामान्य तबादलों, पदोन्नति और शिक्षकों, शिक्षामित्रों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा की आठ साल से परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के सामान्य तबादले नहीं हुए हैं। इससे कई साल से जिलों के पिछड़े इलाकों में कार्यरत शिक्षकों
बीटीसी शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग
का तबादला नहीं हुआ है। कहा, सरकार जल्द अध्यापक पात्रता परीक्षा कराए और परिषदीय विद्यालयों में खाली पदों को भरे। उन्होंने मांग की कि शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशको को ईद से पहले मार्च का भुगतान किया जाए।
प्रदेश महामंत्री संदीप दत्त ने कहा की सरकार शिक्षामित्रों के लिए नई नियमावली बनाकर स्थायी करे। बैठक में जमशेद शरीफ, एकशाद अली, रश्मिकांत द्विवेदी, अजित कुमार, विनय यादव, दक्ष यादव, अमित सिंह, मनोज गुप्ता आदि शामिल हुए