प्रतापगढ़ : परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम आडिट के नाम पर आडिटरों द्वारा की जा रही धन उगाही के विरोध में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएम को शिकायती पत्र दिया।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप है कि ज्येष्ठ लेखा परीक्षक, सहकारी समितियों आडिटरों द्वारा परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम की आडिट किए जाने के नाम पर 1500 से चार हजार रुपये वसूली की जा रही है। प्रत्येक विद्यालयों से चार हजार रुपये तक की वसूली हो रही है। जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल ने बताया कि सोमवार को विकासखंड मानधाता में महिला आडिटर ने एक आदमी को बैठाकर 1500 रुपये विद्यालयों से वसूला। आडिटर विद्यालयों को नोटिस देने की धमकी भी दे रहे हैं। जांच कराकर आडिटरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शिक्षक संघ ने की है। इस मौके महामंत्री विनय सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश चंद्र पांडेय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।