प्रयागराज,। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि परिवीक्षा अवधि के दौरान कर्मचारी की असंतोषजनक सेवा पर जांच के बिना भी उसकी नियुक्ति रद्द की जा सकती है।

- गर्मी बढ़ने पर बीएसए बदल सकेंगे स्कूलों का समय, इन जिलों में बदल स्कूलों का समय , देखें
- उत्तर प्रदेश: प्रेरणा पोर्टल पर शिक्षक/स्टाफ उपस्थिति की online attendance डिजिटल निगरानी अब और सशक्त
- रेलवे भर्ती सूचना -2026
कोर्ट ने कहा कि रोजगार के नियमों के तहत या संविदात्मक अधिकार के प्रयोग में किसी प्रोबेशनर की सेवाओं की समाप्ति न तो बर्खास्तगी है और न ही निष्कासन। हालांकि अगर आदेश कर्मचारी के चरित्र या ईमानदारी के विरुद्ध है तो यह दंड के रूप में एक आदेश होगा, भले ही कर्मचारी केवल प्रोबेशनर या अस्थायी हो। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने संजय कुमार सेंगर और केएल जैन इंटर कॉलेज की याचिकाओं पर दिया। याची संजय का 2006 में केएल जैन इंटर कॉलेज महामाया नगर में सहायक अध्यापक व्यायाम के पद पर चयन हुआ। वह प्रोबेशन पर थे।