बहराइच। यूपी बोर्ड कापियों से इस बार धन वर्षा हो रही है। 500-500 के नोट निकल रहे हैं, शिक्षक गदगद हैं, लेकिन निराश इस बात को लेकर हैं कि छात्रों की लिखावट व ज्ञान के स्तर में बेहद गिरावट देखी जा रही है। वह निम्नतर श्रेणी में पहुंच रहे हैं। 50 फीसदी छात्रों में ही विषय सम्बंधी ज्ञान मिल रहा है। जीआईसी में बोर्ड परीक्षा कापियों का मूल्यांकन चल रहा है। शिक्षकों का कहना है कि गणित, मैथ, फिजिक्स की कॉपियों में 500-500 के नोट मिल रहे हैं।

एक शिक्षक को एक बंडल कापी में 4700 रुपए मिले। फिजिक्स की कुछ
- जनगणना 2027: हस्तलिखित नोट्स, एक बार जरूर देखें
- समय परिवर्तन का आदेश सभी जनपदों के लिए हुआ जारी, देखें शिक्षा निदेशक (बेसिक) का आदेश
- श्री दुष्यन्त कुमार रघुवंशी जिला संयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा जनगणना 2027 में शिक्षक / शिक्षकाओं की ड्युटी हटाने के संबध में
- 8वे पे कमीशन के लिए रेलवे यूनियन ने 3.833 % फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी अब देखना होगा सरकार सभी यूनियन की कितनी मांगो को मानता है
- सरस्वती विद्या मंदिर तिलहर पी.जी.टी. टी.जी.टी. भर्ती निकली ✅
कॉपियों में महज चौपाई लिखी मिल रही है।.. पास करो तो जीजा नहीं तो हम तुम्हारे जीजा.. बाप के असली औलाद हो पास करके दिखाओ.. जैसी पंक्तियां कॉपियों में लिखी मिल रहीं। उसे पढ़कर शिक्षक लोटपोट हो रहे। बाप के असली औलाद हो पास करके दिखाओ लिखने वाले छात्र ने
विषय पर कुछ नहीं लिखा। 500 की नोट रखकर पास करने की गुजारिश कर रहे। इंटर के छात्रों में अधिक लापरवाही मिल रही है। एक शिक्षक का कहना है कि लिखावट से यह अंदाजा हो रहा है कि छात्रों की पढ़ाई का स्तर गिर रहा है।