लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर भर्ती परीक्षा 27 अप्रैल को 10 से 12 बजे तक कराएगा। परीक्षा के लिए 66691 अभ्यर्थियों को पात्र पाया गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 और अनुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थियों को 80 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने गुरुवार को इस संबंध में निर्देश जारी किया। आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर पूरी जानकारी दी गई है।

- UP PGT 2022 Exam Schedule Out : प्रवक्ता भर्ती की परीक्षा 9 व 10 मई 2026 को 17 जिलों के 319 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
- 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: दिल्ली में 3 दिन की बैठक, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर होगा फैसला
- शिक्षामित्रों की नियमितीकरण की मांग पर कोर्ट का आदेश
- जिले में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों का संचालन 7:15 से 11:15 तक
- स्कूल परिसर का वीडियो वायरल पड़ा भारी, सहायक अध्यापक निलंबित