राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : राज्य
कर्मचारियों को दो प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) जल्द मिल सकता है। मई में मिलने वाले अप्रैल के वेतन के साथ बढ़ा महंगाई भत्ता देने की तैयारी में सरकार जुटी है। इस वृद्धि के साथ ही महंगाई भत्ता 52 से बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा।

कुछ दिनों पूर्व केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को दो प्रतिशत बढ़े दर से मंहगाई भत्ता दिए जाने का
मई के वेतन के साथ बढ़ा महंगाई भत्ता देने की तैयारी, 16 लाख राज्यकर्मियों का डीए और 12 लाख पेंशनरों का बढ़ेगा डीआर
आदेश जारी किया था। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद ही राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को इस वृद्धि का लाभ देती है। सरकार ने इसका प्रस्ताव बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही प्रस्ताव को मुख्यमंत्री
- 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश, स्कूलों में रहेगी छुट्टी, देखें
- टीईटी अनिवार्यता मामले में एमपी सरकार के द्वारा Supreme court में शानदार पक्ष रखा गया⸻
- जनगणना 2027 परिवार क्या होता है?
- 20 जिलों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही : महानिदेशक
- सात मई से की जाएगी मकानों की गणना
के समक्ष रखा जाएगा। राज्य सरकार के इस फैसला से 16 लाख राज्य कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही लगभग 12 लाख पेंशनरों की महंगाई राहत (डीआर) की दर भी दो प्रतिशत बढ़ेगी। इससे सरकार पर 500 करोड़ रुपये से अधिक सालाना का व्ययभार आएगा। इसका लाभ कर्मचारियों को जनवरी से मिलेगा। एरियर भविष्य निधि खातों के साथ ही राष्ट्रीय बचत पत्रों के माध्यम से दिया जाएगा।