अमृत विचार, लखनऊः जिला विद्यालय निरीक्षक ने सोमवार को संस्कृत शिक्षा परिषद के विद्यालयों की समीक्षा बैठक में छात्रों के नामांकन को बढ़ाने का निर्देश दिया है। समीक्षा के दौरान बाबा दौलत गिरी, संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र नामांकन कम होने के कारण शिक्षकों नोटिस जारी किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राकेश कुमार ने इस दौरान प्रवेश को लेकर प्रचार-प्रसार बढ़ाने के लिए कहा साथ ही विद्यालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक में श्री शिव प्रसाद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्री शारदा संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाबा दौलत गिरी, संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एकता संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुरुकुल आश्रम संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मौजूद थे।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर