बदायूं, । बीएसए ने दहगवां ब्लॉक के तीन शिक्षकों के लिए निलंबित कर दिया है। बीएसए ने निलंबित शिक्षकों को बीआरसी कार्यालय से संबद्ध किया है। इसके साथ ही शिक्षकों पर लगे आरोपों की विस्तृत जांच सहसवान बीईओ को दी है।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर मौसमपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक धीरज माहेश्वरी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खिरकवाड़ी भूड़ के सहायक अध्यापक चेतन शर्मा, संविलयन विद्यालय सलावतपुर भूड़ के सहायक अध्यापक मनीष शर्मा, प्राथमिक विद्यालय खिरकवाड़ी भूड़ के सहायक अध्यापक मोहित कुमार पर रास्ते में मोटरसाइकिल रोककर अभद्रता करने एवं आए दिन परेशान करने भविष्य में देख लेने की धमकी देने का आरोप लगाते हुये बीएसए से शिकायत की थी। बीएसए ने शिकायत के क्रम में जांच करायी जो शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गये आरोप सही पाये गये।
बीएसए ने संबंधित बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर उच्च प्राथमिक विद्यालय खिरकवाड़ी भूड़ के सहायक अध्यापक चेतन शर्मा, संविलयन विद्यालय सलावतपुर भूड़ के सहायक अध्यापक मनीष शर्मा, प्राथमिक विद्यालय खिरकवाड़ी भूड़ के सहायक अध्यापक मोहित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बीएसए ने इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच सहसवान बीईओ को करने के निर्देश दिये हैं। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर मौसमपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक धीरज माहेश्वरी की शिकायत के क्रम में दहगवां ब्लॉक के तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद आगे की जांच बीईओ सहसवान करेंगे।