लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कहा है कि ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे होनी है। मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए जनपद की जानकारी के लिए परीक्षा जनपद की अग्रिम जानकारी आयोग की साइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इसमें अभ्यर्थी होमपेज पर जाकर Examination सेगमेंट के तहत संबंधित विकल्प पर जाकर वांछित प्रविष्टियां अंकित करते हुए परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना देख सकते हैं।आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है।

- यूपी बोर्ड रिजल्ट: प्रेस नोट
- बोर्ड परीक्षा- 2026 10th & 12th परीक्षाफल: UP Board Result 2026, देखें इन डायरेक्ट लिंक से
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, देखने के लिए यहां पर क्लिक
- नियमित के समान ही कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को भी वेतन मिलेगा
- जनगणना ट्रेनिंग में कैंसर पीड़ित शिक्षक
प्रवेश जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को पृथक से वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को वैध प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में सम्मलित होने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी।