श्रावस्ती,। पति पत्नी शिक्षकों ने अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए बीएसए अजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि शासनादेश के तहत स्थानांतरण किया जाय।
ज्ञापन में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा विभाग में पति-पत्नी दोनों विगत कई वर्षों से अलग-अलग जनपदों में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। विगत स्थानांतरण प्रक्रिया में पति या पत्नी सरकारी सेवा में होने पर भारांक की भी व्यवस्था लागू की गई थी। इसके बावजूद भी इस श्रेणी के अधिकांश शिक्षकों को

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
लाभ नहीं मिल सका। शिक्षक दम्पत्ति अपने अपने पाल्यों और हम पर आश्रित बुजुर्ग माता पिता की देखभाल व ससमय चिकित्सा आदि कराने में असमर्थ रहते हैं। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश में विशेष रूप से सरकारी सेवारत शिक्षक दम्पत्तियों का बिना शर्त अनिवार्य रूप से गृह जनपद या एक ही जनपद में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण करें। इस मौके पर डॉ ज्ञान प्रकाश, सर्वेश यादव, संजीव गौतम, सूरज पाल गंगवार, हेमंत कुमार मिश्रा, मानवेंद्र पाल, आलोक चौधरी, नरेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, शेर सिंह, विपिन कुमार, आदित्य मिश्रा, उमापति वर्मा आदिः आदि मौजूद रहे