यूपीआई भुगतान की पहुंच बढ़ाने के मकसद से नई सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत अब एक यूपीआई खाते से पांच लोग भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए मूल उपयोगकर्ता को पांच भरोसेमंद लोगों को अपने यूपीआई खाते से जोड़ना होगा। ये लोग इस खाते से किसी को भी रकम भेज सकेंगे।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
राष्ट्रीय भुगतान निगम की सहायक कंपनी भीम सर्विसेज लिमिटेड (एनबीएसएल) ने भीम ऐप में ‘यूपीआई सर्कल’ नाम का नया विकल्प जोड़ा है। इस सुविधा से उन लोगों को राहत मिलेगी, जिनका अपना कोई बैंक खाता नहीं है। खासकर परिवार के बुजुर्ग लोग इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। इसके जरिए एक दिन में 5,000 रुपये और एक महीने में अधिकतम 15,000 रुपये का लेनदेन किया जा सकता है।
दो तरह के उपयोगकर्ता होंगे : यूपीआई सर्किल में दो तरह के उपयोगकर्ता होंगे। पहला मूल और दूसरा उपयोगकर्ता के तौर पर अन्य लोग शामिल होंगे। अन्य लोगों को पूर्ण अथवा आंशिक भुगतान की सुविधा होगी। पूर्ण भुगतान में अन्य उपयोगकर्ता को एक सीमा तक भुगतान करने के लिए मूल उपयोगकर्ता से मंजूरी की जरूरत नहीं होगी।
वहीं, आंशिक भुगतान तभी पूरा होगा, जब मूल उपयोगकर्ता उसे स्वीकृति देगा।