नई दिल्ली, । हाल ही में चयनित सिविल सेवा अभ्यर्थियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत उन्हें सोशल मीडिया पोस्ट से सावधान रहने के साथ ही उपहार, आतिथ्य और मुफ्त प्रचार से दूर रहना होगा।

मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी द्वारा जारी दिशानिर्देशों में कहा गया कि आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका व्यक्तिगत आचरण आम जनता, जनप्रतिनिधियों, कॉर्पोरेट संस्थाओं के प्रति उचित हो। इसके साथ ही नागरिक समाज संगठनों, सरकारी कर्मियों, अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों और समाज के कमजोर वर्गों के साथ आधिकारिक और सामाजिक संपर्क विनम्र, सम्मानजनक और गरिमापूर्ण हो।
उपहार या कोई अनुचित लाभ नहीं उठाएं
- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
● वित्तीय मुद्दों का सावधानीपूर्वक हिसाब रखना और उपहार, आतिथ्य एवं मुफ्त प्रचार जैसे सभी प्रकार के प्रलोभनों को अस्वीकार करना।
● आपकी सफलता का किसी भी स्तर पर अनुचित तरीके से लाभ न उठाया जाए।
● सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट से बचें जो सेवा को बदनाम कर सकते हैं।
● ऐसी सामग्री पोस्ट करने के बारे में सतर्क और विवेकपूर्ण रहें, जिसे किसी अधिकारी/सेवा के सदस्य के लिए अव्यवसायिक या अनुचित माना जा सकता है।