श्रावस्ती। नेपाल से सटे संवेदनशील जिले में बिना मान्यता मदरसों का संचालन हो रहा है। इन पर कार्रवाई के लिए डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया है।

- 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश, स्कूलों में रहेगी छुट्टी, देखें
- टीईटी अनिवार्यता मामले में एमपी सरकार के द्वारा Supreme court में शानदार पक्ष रखा गया⸻
- जनगणना 2027 परिवार क्या होता है?
- 20 जिलों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही : महानिदेशक
- सात मई से की जाएगी मकानों की गणना
शनिवार को टीम ने भिनगा व जमुनहा में बिना मान्यता के चल रहे 10 मदरसों को बंद कराया। संचालकों को दो दिन में मदरसा संचालन से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कहा है। संबंधित मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों का प्रवेश पास के परिषदीय विद्यालय में कराने का निर्देश
दिया है। भिनगा एसडीएम आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने मदरसा दारूल उलूम गुलजारे मदारगढ़, मदरसा इमदादुल उलूम करमिया शाहपुर शिवदीन, अरबिया गुलशन मुस्तफा सदाये रजा परसा डेहरिया, अरबिया गौसिया शफी उल उलूम अशरफ नगर, सिराजुल उलूम शाहपुर कला, जामिया मसूदिया वारिमुल उलूम भंगहा बाजार व मदरसा अहले सुन्नत मदार उल उलूम ताल बघौड़ा की जांच की। वैध कागजात न देने पर टीम ने मदरसों को बंद करा दिया। संवाद