लखनऊ। बेसिक शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज में रविवार को लगी आग को लेकर अभ्यर्थी 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी सशंकित हैं। उन्हें भय है कि कहीं उनकी भर्ती से जुड़े दस्तावेज भी खाक न हो गए हो। आरक्षण में गड़बड़ी को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे हैं और मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर हुई भर्ती को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि यदि भर्ती से जुड़े दस्तावेजों को नुकसान हुआ होगा तो उन लोगों का हित प्रभावित होगा और कोर्ट में पैरवी के दौरान समस्या उत्पन्न हो सकती है।

- UP PGT 2022 Exam Schedule Out : प्रवक्ता भर्ती की परीक्षा 9 व 10 मई 2026 को 17 जिलों के 319 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
- 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: दिल्ली में 3 दिन की बैठक, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर होगा फैसला
- शिक्षामित्रों की नियमितीकरण की मांग पर कोर्ट का आदेश
- जिले में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों का संचालन 7:15 से 11:15 तक
- स्कूल परिसर का वीडियो वायरल पड़ा भारी, सहायक अध्यापक निलंबित
ऐसे में शिक्षा विभाग के अधिकारी तत्काल इस मामले में अपना स्पष्टीकरण जारी करें कि 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े सभी दस्तावेज सुरक्षित हैं। उन्होंने आग लगने के मामले की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है।