अधिकारियों ने जल्द सकारात्मक कार्रवाई का दिया आश्वासन
लखनऊ। प्रदेश में सात साल से नई शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी न होने से नाराज डीएलएड (पूर्व में बीटीसी) प्रशिक्षितों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा निदेशालय का घेराव किया। उन्होंने जल्द से जल्द नई भर्ती न जारी करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने युवाओं से मुलाकात कर जल्द सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

- प्रधानाचार्य व प्राचार्य के लिए 360 अंकों की होगी लिखित परीक्षा
- शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा पोर्टल जल्द
- स्कूलों में डीबीटी की तैयारी शुरू, 2.53 अरब स्वीकृत, कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को मिलेगा स्कूल बैग और स्टेशनरी
- कक्षा 01 एवं कक्षा 06 में शून्य नामांकन बढाने हेतु अतिरिक्त समय प्रदान करने के सम्बन्ध में।
- छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्कूल बैग उपलब्ध कराये जाने हेतु वित्तीय स्वीकृति।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा व बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने प्रशिक्षितों से वार्ता की। डीएलएड मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशु यादव ने बताया कि अधिकारियों ने कहा कि विभाग युवाओं की समस्याओं को लेकर गंभीर है। उन्होंने भरोसा दिया कि दो-तीन महीने में नई शिक्षक भर्ती को लेकर सकारात्मक समाचार मिलेगा।
क्योंकि हर साल काफी संख्या में युवा डीएलएड कर रहे हैं, लेकिन उनको नौकरी नहीं मिल रही है। प्रतिनिधिमंडल में हरिओम यादव, लवकुश मौर्य, अनीता कबीर, मंगेश सिंह और शशि यादव शामिल थे। ब्यूरो