Home PRIMARY KA MASTER NEWS 40 परिषदीय स्कूलों में पहुंची बेसिक शिक्षा विभाग की टीम, मची हलचल, सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश, नियमित करें विद्यालयों का निरीक्षण

40 परिषदीय स्कूलों में पहुंची बेसिक शिक्षा विभाग की टीम, मची हलचल, सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश, नियमित करें विद्यालयों का निरीक्षण

by Manju Maurya

ज्ञानपुर (भदोही) तल्ख चल रहे मौसम के बीच गर्मी व धूप के दृष्टिगत विद्यालयों का संचालन समय बदलकर सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 बजे तक कर दिया गया है। समय परिवर्तन के साथ ही विद्यालयों में शिक्षकों की समय से उपस्थिति न होने की शिकायत लगातार उठ रही थी। शुक्रवार को विद्यालयों में शिक्षक व बच्चों की उपस्थित जांचने को लेकर अभियान चलाकर निरीक्षण किया गया।

इस दौरान जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सहित खंड शिक्षाधिकारी व जिला समन्वयकों ने पहुंचकर कुल 40 स्कूलों की जांच की। इस दौरान डीघ ब्लाक का प्राथमिक विद्यालय बैरी द्वितीय बंद पाया गया तो विभिन्न विद्यालयों में कुल 17 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनपस्थित मिले। जिनके खिलाफ नो वर्क, नो पेमेंट के आधार पर वेतन-मानदेय काटने की कार्रवाई की गई। निरीक्षण से शिक्षकों में हलचल मची रही।

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर द्वितीय का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान बच्चों की उपस्थिति संख्या बेहद कम पाई गई। इस पर नाराजगी जताते हुए सभी शिक्षकों को बच्चों की संख्या बढ़ाए जाने का निर्देश दिया। कहा कि आगे से स्थिति में सुधार न आने पर कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह जिला समन्वयक निर्माण कुलदीप चौरसिया ने डीघ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बैरी द्वितीय का निरीक्षण किया। 7.35 बजे विद्यालय में ताला लटकता मिला। एक भी

शिक्षक-शिक्षामित्र उपस्थित नहीं हुए थे। सभी के वेतन-मानदेय को काटने की कार्रवाई की गई। साथ ही खंड शिक्षाधिकारी डीघ को सभी से स्पष्टीकरण लेकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसी तरह सभी खंड शिक्षाधिकारी व जिला समन्वयकों ने कुल 40 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 17 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित मिले। बीएसए ने सभी के अनुपस्थित दिवस के वेतन-मानदेय की कटौती करने की कार्रवाई की।

तय होगी खंड शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी

गर्मी व धूप के दृष्टिगत परिवर्तित किए गए विद्यालयों के संचालन समय के बाद सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक शिक्षण कार्य करने व 1.30 बजे तक शिक्षकों को उपस्थित रहने का निर्देश है। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि समय परिवर्तन के साथ विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षामित्र व अनुदेशकों की समय से उपस्थिति न होने व बच्चों की संख्या कम होने की लगातार शिकायत उठ रही है। ऐसे सभी खंड शिक्षाधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। बताया कि किसी अधिकारी के निरीक्षण के दौरान यदि विद्यालय बंद मिलता है। बगैर अवकाश लिए शिक्षक अनुपस्थित मिलते हैं तो खंड शिक्षाधिकारियों को भी निरीक्षण में लापरवाही बरतने के आरोप में जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96