Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी में अध्यापकों के 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी, देखें यह विस्तृत खबर

यूपी में अध्यापकों के 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी, देखें यह विस्तृत खबर

by Manju Maurya

प्राथमिक में 27 हजार और अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में 24 हजार पद खाली

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग शिक्षकों के 50 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती की तैयारी कर रहा है। आयोग को अब बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग से रिक्त पदों का अधियाचन

मिलने का इंतजार है। इसके लिए आयोग की ओर से आठ बार तीनों विभागों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई की जा चुकी है।

आयोग में तीन दिन पहले हुई बैठक में उच्च शिक्षा निदेशालय के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया है कि 15 से 20 जून के बीच असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए रिक्त पदों का अधियाचन भेज दिया जाएगा अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक हजार से अधिक पद रिक्त हैं।

आयोग के सूत्रों के अनुसार,

माध्यमिक शिक्षा विभाग भी अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) व प्रवक्ता (पीजीटी) के रिक्त पदों का

अधियाचन जून के आखिरी सप्ताह तक उपलब्ध करा देगा।

अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी व पीजीटी के 24,859 पद रिक्त पड़े हैं, जिनमें 20,745 पद टीजीटी व 4,384 पद पीजीटी के हैं। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के तकरीबन 27 हजार पद खाली हैं। आयोग ने बेसिक शिक्षा विभाग से भी रिक्त पदों का अधियाचन मांगा है।

अगर तीनों विभाग शिक्षकों के रिक्त पदों का अधियाचन समय से भेज देते हैं तो आयोग 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर देगा। विभागों को ऑनलाइन माध्यम से रिक्त पदों का ई-अधियाचन भेजना है।

टीजीटी भर्ती के लिए आयोग फिर मांगेगा परीक्षा केंद्रों की सूची

आयोग 14 और 15 मई को प्रस्तावित टीजीटी परीक्षा स्थगित कर चुका है। यह परीक्षा अब 21-22 जुलाई को प्रस्तावित है। इसके तहत टीजीटी के 3,539 पदों पर भर्ती होनी है और 8.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं, हालांकि आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से सभी जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में यह गया है कि लिखित परीक्षा की नई तिथि निर्धारित होने के बाद परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने के लिए एक बार फिर पत्राचार किया जाएगा।

18 और 19 जून को प्रस्तावित है पीजीटी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को पीजीटी के 624 पदों पर भी भर्ती के लिए परीक्षा करानी है। इसकी लिखित परीक्षा 18 व 19 जून को प्रस्तावित है और इस परीक्षा के लिए 4.50 लाख अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96