Home PRIMARY KA MASTER NEWS नए आईटीआर फॉर्म में आवास ऋण और टीडीएस कटौती का पूरा ब्याेरा देना होगा

नए आईटीआर फॉर्म में आवास ऋण और टीडीएस कटौती का पूरा ब्याेरा देना होगा

by Manju Maurya

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के लिए सभी आयकर रिटर्न (आईटीआर) फॉर्म में बड़े बदलाव किए हैं। नए आईटीआर फॉर्म में करदाताओं को कर बचत निवेश, मकान किराया भत्ता (एचआरए), एलटीए और वेतन के अलावा अन्य आय पर कर कटौती (टीडीएस) के बारे में अधिक जानकारी देनी होगी। करदाताओं को यह भी सलाह दी गई है कि वे समय पर रिटर्न दाखिल करें और सही-सही जानकारी प्रदान करें, ताकि नए फॉर्म में किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना को कम किया जा सके। विभाग का कहना है कि ये बदलाव पारदर्शिता बढ़ाने के लिए किए गए हैं।

आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नए आईटीआर फॉर्म अधिसूचित कर दिए हैं। इसमें आईटीआर-1, 2, 3, 4 और 5 शामिल हैं। जल्द ही विभाग की ओर से इन फॉर्म के लिए एक्सेल यूटिलिटी भी जारी की जाएगी, जिससे करदाताओं को ई-फाइलिंग पोर्टल पर प्री-लोडेड सुविधाओं के साथ आसानी से आयकर रिटर्न भरने में मदद मिलेगी। इस वर्ष करदाताओं को उन फॉर्म में बदलावों का ध्यान रखना होगा, जो उन्हें भरने हैं। अब आईटीआर-1 और 4 जैसे सरल फॉर्म में भी कुछ नई सूचनाएं भरनी होंगी। वहीं, आईटीआर-2 और 3 में पूंजीगत लाभ, परिसंपत्तियों और देनदारियों का अधिक विस्तृत विवरण देना होगा। विशेष रूप से उन करदाताओं को राहत दी गई है, जिन्हें शेयर और इक्विटी म्यूचुअल फंड से दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ 1.25 लाख रुपये तक हुआ है।
रिटर्न दाखिल करने की तैयारी : करदाताओं को यह सलाह गई दी है कि वे रिटर्न दाखिल करने से पहले फाॅर्म-16, फॉर्म-26एएस और एआईएस का आपस में जरूर मिलान कर लें ताकि किसी भी विसंगति को तुरंत पकड़ा जा सकें। करदाता अपने दस्तावेज, जैसे फॉर्म-16, फॉर्म 26एएस, एआईएस, बैंक स्टेटमेंट और निवेश प्रमाण पहले से तैयार रखें। इसके अलावा, ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपनी बैंक जानकारी को अपडेट और सत्यापित करना सुनिश्चित करें ताकि रिफंड में देरी न हो। वेतनभोगी करदताओं के लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 है।
समय पहले से भरें रिटर्न : विशेषज्ञों ने करदाताओं को इस साल आयकर रिटर्न में किए गए बदलावों को देखते हुए समय से पहले रिटर्न दाखिल करने की सलाह दी गई है। उनका कहना है कि समय से पहले रिटर्न दाखिल करने से करदाताओं को अपने लिए लागू आईटीआर फॉर्म का आकलन करने और त्रुटि-मुक्त रिटर्न दाखिल करने का पर्याप्त समय मिलेगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96