Home PRIMARY KA MASTER NEWS स्कूल में बच्चों के सामने जाम छलकाने पर दो शिक्षक सस्पेंड

स्कूल में बच्चों के सामने जाम छलकाने पर दो शिक्षक सस्पेंड

by Manju Maurya

अमरोहा, । प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के सामने जाम छलकाने के आरोप में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो हेड मास्टर को निलंबित किया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने इस संबंध में वीडियो वायरल करते हुए रविवार को जिलाधिकारी से शिकायत की थी।

डीएम से शिकायत करते हुए ग्रामीणों ने कहा था कि विकास खंड के गांव फैयाज नगर के प्राथमिक विद्यालय में हेड मास्टर अरविंद कुमार और नजदीकी गांव सुतारी के प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर अनुपाल रोज एक साथ बैठकर शराब पीते हैं। इतना ही नहीं दोनों हेडमास्टर फैयाज नगर के प्राथमिक विद्यालय में टेबल पर रखकर बच्चों के सामने शराब के जाम बनाते हैं। यह आए दिन होता है।

शराब पीते हुए दोनों हेडमास्टर की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई है। वायरल वीडियो जनवरी महीने की बताई जा रही है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

उधर, शिकायत के बाद जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने बेसिक शिक्षा अधिकारी मोनिका को मामले की जांच का आदेश दिया। बीएसए ने बताया कि प्रथम दृष्टया हेडमास्टर अरविंद कुमार व अनुपाल को निलंबित कर दिया गया है। दोनों की विभागीय जांच बैठा दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। उधर, ग्रामीण रामवीर सिंह, जसपाल, उदल, दिनेश, विजयपाल, बाली व मुकुंद का कहना है कि शिक्षकों की हरकतों की वजह से विद्यालय का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96