Home PRIMARY KA MASTER NEWS इन विभागों में 12,344 पदों पर होगी भर्ती

इन विभागों में 12,344 पदों पर होगी भर्ती

by Manju Maurya

7,994 पदों पर लेखपाल भर्ती का प्रस्ताव राजस्व परिषद ने भेजा

लखनऊ:राजस्व विभाग में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल व कनिष्ठ सहायक के रिक्त पद जल्दी भर जाएंगे। नायब तहसीलदार, लेखपाल व कनिष्ठ सहायकों के पदों पर भर्तियों के लिए संबंधित भर्ती आयोगों को अधियाचन भेज दिया गया है। तहसीलदारों के लगभग रिक्त 300 पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा। राजस्व परिषद की तरफ से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजे गए अधियाचनों में सर्वाधिक 7,994 पद लेखपाल और 1,756 कनिष्ठ सहायकों के हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो सप्ताह पहले हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में सभी रिक्त पदों को जल्दी भरने के निर्देश दिए थे। उन्होंने राजस्व विवादों के शीघ्र निस्तारण के लिए सभी रिक्त पदों की जानकारी भी अधिकारियों से ली थी। राजस्व विभाग के सूत्रों के अनुसार वर्तमान में तहसीलदारों के करीब 300 रिक्त पदों को भरने के लिए पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नायब तहसीलदार के 258 पदों पर सीधी भर्ती के लिए वर्ष 2023-24 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा जा चुका है। इसके अलावा 67 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजने को लेकर फाइल तैयार की जा रही है। वहीं नायब तहसीलदारों के 47 पदों को

लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोलते मुख्यमंत्री योगी सूचना विभाग

राजस्व विभाग ने भर्ती आयोगों को भेजा अधियावन

कनिष्ठ सहायकों के 1,756 पदों पर होंगी भर्तियां

तहसीलदारों के 300 पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा

नायब तहसीलदार के 258 पदों पर होगी सीधी भर्ती

सबंधित कर्मचारियों की पदोन्नति से भरा गया है। कनिष्ठ सहायक (कलेक्ट्रेट अधिष्ठान) के 1,687 व कनिष्ठ सहायक (मंडल) के 69 पदों को भरने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कनिष्ठ सहायक (कलेक्ट्रेट अधिष्ठान) के 1,150 व कनिष्ठ सहायक (मंडल) के 56 पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस संदर्भ में विज्ञापन भी प्रकाशित किया जा चुका है।

आयुष विभाग ने 4,350 पदों पर नियुक्ति के लिए भेजे अधियाचन

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद आयुष विभाग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आयुर्वेद, होम्योपैथ व यूनानी चिकित्सा में रिक्त पड़े 4350 पदों पर ये भर्तियां होनी हैं। लेक्चरर, प्रोफेसर, रीडर, चिकित्साधिकारी (एमओ), उप चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, औषधि नियंत्रक आदि के रिक्त पद जल्दी भरे जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजे गए हैं।

आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने बताया कि रिक्त पदों में से कुछ पद पदोन्नति से भरे जाएंगे। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने समस्त रिक्त पदों पर प्राथमिकता के आधार पर भर्ती किए जाने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देशों के क्रम में निदेशक, उप निदेशक, प्राचार्य, प्रोफेसर, लेक्चरर, चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, मैट्रन, रीडर के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वर्तमान में आयुर्वेद चिकित्सा सेवा में 7,233 स्वीकृत पदों में से 3,025 पद रिक्त हैं। यूनानी चिकित्सा सेवा में कुल 462 स्वीकृत पदों में से 161 पद रिक्त हैं। वहीं होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा में 3,818 स्वीकृत पदों में से 1,164 पद रिक्त हैं। आयुष विभाग के निदेशक मानवेंद्र सिंह ने बताया

सीएम के निर्देशों के बाद भर्ती के लिए भेजे गए अधियाचन

रीडर, एमओ, स्टाफ नर्स फार्मासिस्ट की होगी भर्ती

7,233 पदों में से 3,025 पद आयुर्वेद सेवा में हैं रिक्त

3,818 पदों में से होम्योपैथिक सेवा के 1,164 पद रिक्त

कि चिकित्साधिकारी, लेक्चरर, रीडर पदों के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग तथा फार्मसिस्ट, स्टाफ नर्स जैसे पदों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजे गए हैं। सरकार ने आयुष चिकित्सा सेवा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नए कालेज खोलने के साथ ही पाठ्यक्रम विस्तार और डिजिटल हेल्थ सुविधाएं बढ़ाने जैसे कई प्रयास किए हैं। सरकार आयुष सेवाओं को नवाचार से जोड़ने का प्रयास भी कर रही है

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96