Home PRIMARY KA MASTER NEWS हर विधानसभा क्षेत्र में सीएम मॉडल स्कूल, एक ही परिसर में प्री प्राइमरी से 12वीं तक की पढ़ाई की मिलेगी सुविधा

हर विधानसभा क्षेत्र में सीएम मॉडल स्कूल, एक ही परिसर में प्री प्राइमरी से 12वीं तक की पढ़ाई की मिलेगी सुविधा

by Manju Maurya

शिक्षा को पंख: योगी ने की घोषणा, एक ही परिसर में प्री प्राइमरी से 12वीं तक की पढ़ाई की मिलेगी सुविधा

लखनऊ। हर विधानसभा क्षेत्र में सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनेगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 43 सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय के शिलान्यास के मौके पर कही। इन स्कूलों में प्री प्राइमरी से 12वीं तक की पढ़ाई एक ही छत के नीचे होगी।

सीएम ने कहा, उत्तर प्रदेश शिक्षा का एक नया मॉडल देने जा रहा है। सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों को अटल आवासीय विद्यालयों की तर्ज पर चलाया जाएगा। अभी हर जिले में दो-दो विद्यालय दिए गए हैं। आगे हर विधानसभा क्षेत्र में एक सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनेगा। इससे एक ही घर के बच्चे एक ही कैंपस में पढ़ सकेंगे। इन विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रशिक्षित व पर्याप्त शिक्षक भी मिलेंगे

स्टेडियम और कौशल विकास केंद्र भी होंगे

सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय में एक ही परिसर में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने का सार्थक प्रयास है। यहां विज्ञान, गणित की पढ़ाई के साथ तकनीकी दक्षता के लिए प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब और कौशल विकास केंद्र भी होंगे। बच्चों को प्रतिभा निखारने के लिए स्टेडियम और बहुउद्देशीय हॉल भी मिलेगा। स्मार्ट क्लास, रोबोटिक व मशीन लर्निंग ट्रेनिंग केंद्र होगा। माड्यूलर किचन की व्यवस्था होगी। स्कूलों में सीसीटीवी कैमरा व सोलर पैनल होगा

3300 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की 3300 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का सोमवार को मुख्यमंत्री ने लोकार्पण, शिलान्यास व शुभारंभकिया। लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात बेहतर करने के लिए एक ही न्याय पंचायत के अलग-अलग स्कूलों को मिलाकर भी काम कर सकते हैं। स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात के अनुसार व्यवस्था करें।

क्षमता: 1500 से 2000 बच्चे की

शिक्षक : प्रशिक्षित व योग्य शिक्षक होंगे। शिक्षकों को भी अपडेट रखने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा

लागत: 25 से 30 करोड़ रुपये

परिसर का क्षेत्रफल 10 से 15 एकड़ जमीन

विकास को गति

9 नए एक्सप्रेसवे

लखनऊ। प्रदेश में नौ और नए एक्सप्रेसवे बनेंगे। इनमें चित्रकूट से रीवा लिंक एक्सप्रेस वे, मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे और लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे के अलावा गोरखपुर सिलीगुढ़ी एक्सप्रेसवे और गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे प्रमुख हैं। इनकी निर्माण लागत करीब 20 हजार करोड़ रुपये है।

संतकबीरनगर में बनेगा तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर

संतकबीरनगर। सीएम ने संतकबीरनगर में विकास की नई इबारत लिखी। उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव भेजने को कहा है। अज्ञातवास के दौरान माता कुंती ने यहां शिवलिंग की स्थापना की थी। 

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96