समर कैंप की गतिविधियों को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने की विधि-
————————————————–
(१)सबसे पहले प्ले स्टोर से प्रेरणा उत्तर प्रदेश एप्पलीकेशन मोबाइल में अपलोड कर लेना है।
(२)ऐप ओपन करते ही यूजर आईडी का ऑप्शन आएगा जिसमें अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर भरकर ओटीपी मंगा लेना है।
(३)ओटीपी आने के उपरांत निर्धारित स्थान पर भरकर यूजर आईडी और पासवर्ड बना लेना है।

(४)पुनः यूजर आईडी और पासवर्ड भरकर ऐप को खोलेंगे और इंटरफेस ओपन होते ही (यसएमसी) का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक कर देना है।
(५)क्लिक करते ही एक्स्ट्रा एक्टिविटीज का ऑप्शन आएगा जिसमें पहले नंबर पर समर कैंप का ऑप्शन दिखेगा जिसको सेलेक्ट कर लेना है।
(६)समर कैंप सलेक्ट करने के उपरांत जो इंटरफेस खुलकर आएगा उसी में जरूरी सूचना भरकर फोटो चूज वाले ऑप्शन पर जाकर गैलरी से फोटो और वीडियो चूज कर अपलोड कर देना है।