Home PRIMARY KA MASTER NEWS सिपाही से पहले 4543 दरोगाओं की होगी भर्ती

सिपाही से पहले 4543 दरोगाओं की होगी भर्ती

by Manju Maurya

पुलिस के 24 हजार पदों पर होनी है भर्ती 

लखनऊ। प्रदेश पुलिस में करीब 24 हजार पदों पर होने वाली भर्ती के तहत 4543 दरोगा के पद पहले भरे जाएंगे। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उपनिरीक्षक (दरोगा) के 4543 पदों पर भर्ती की कवायद जल्द शुरू करेगा। इसके बाद सिपाही के पद भरे जाएंगे।

डीजीपी मुख्यालय द्वारा भर्ती बोर्ड को 19220 सिपाही व उसके समकक्ष पदों और उपनिरीक्षक व उसके समकक्ष 4543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बोर्ड ने इन दोनों पदों पर भर्ती के लिए अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में विज्ञप्ति जारी करने की घोषणा की थी, लेकिन इसमें लगातार देरी हो रही है। दरोगा भर्ती में शासन ने आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का प्रस्ताव बीते दिनों मंजूर कर लिया है, जिससे भर्तियों का रास्ता साफ हो चुका है।

वहीं, सिपाही भर्ती के लिए कुछ बिंदुओं पर शासन से सहमति मांगी गई है। शासन से अभी तक सहमति नहीं

60

मिलने की वजह से इसमें अभी देरी के आसार हैं। इसे देखते हुए दरोगा के पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेजी से जारी है। सूत्रों की मानें तो अगले माह इसकी विज्ञप्ति जारी की जा सकती है। 

दरोगा के इन पदों पर भर्ती

नागरिक पुलिस

पीएसी महिला वाहिनी

(नागरिक पुलिस)

सशस्त्र पुलिस

विशेष सुरक्षा बल

4242

106

135

जेल वार्डर की भर्ती का भी इंतजार : कारागार विभाग में भी जेल वार्डर की भर्ती का इंतजार बढ़ता जा रहा है। इसका प्रस्ताव बीते दिनों कारागार विभाग द्वारा भर्ती बोर्ड को भेजा जा चुका है। बोर्ड ने जेल वार्डर के 2833 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में विज्ञप्ति जारी करने की घोषणा की थी, हालांकि इसकी प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की जा सकी है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96