Home PRIMARY KA MASTER NEWS Updatemart : 29,000 विद्यालयों में पढ़ाई के लिए बोर्ड ने बनाई समय सारिणी

Updatemart : 29,000 विद्यालयों में पढ़ाई के लिए बोर्ड ने बनाई समय सारिणी

by Manju Maurya

प्रयागराज : यूपी बोर्ड ने माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-

छात्राओं एवं शिक्षकों सहित पूरे स्टाफ की एक जुलाई से आनलाइन उपस्थिति लिए जाने की तैयारी के बीच पढ़ाई व्यवस्थित और नियमित करने की दिशा में भी बड़ी पहल की है। इसके लिए प्रदेश भर के करीब 29,000 माध्यमिक विद्यालयों (कक्षा नौ से 12 तक) के लिए पहली बार एक समयसारिणी तैयार की है।

इसमें यह निश्चित किया गया है कि किस कक्षा में किस घंटे में कौन सा विषय पढ़ाया जाना है। इसमें यह सुझाव भी दिया गया है कि विषय और शिक्षक की उपलब्धता के अनुरूप प्रधानाचार्य/प्रबंधक अपने यहां संशोधन कर इसे लागू कर सकते हैं। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह का मानना है कि विद्यालयों में उपस्थिति और पढ़ाई बेहतर होने से परीक्षार्थी परीक्षा की अच्छी तैयारी के साथ सफलता की ओर भी मजबूती से कदम बढ़ा सकेंगे।

यह सुझावात्मक समय सारिणी एक जुलाई से विद्यालय खुलने पर लागू की जा सकेगी। अभी तक प्रधानाचार्य/प्रबंधक विद्यालय

में उपलब्ध सुविधा के अनुरूप अपने हिसाब से समय सारिणी बनाकर पठन-पाठन कराते थे। इससे जिला एवं विद्यालयवार पढ़ाई को लेकर एकरूपता नहीं थी। अब बोर्ड सचिव के निर्देशन में अपर सचिव शोध स्कंद शुक्ल द्वारा तैयार की गई समय सारिणी के अनुसार

कक्षा में अध्यापन से सभी जगह एकरूपता रहेगी। समयसारिणी को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड किया गया है। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के लिए सोमवार से शनिवार तक पहले से लेकर आठवें घंटे तक के लिए विषयवार अध्यापन निर्धारित किया गया है। चौथे घंटे के बाद मध्याह्न अवकाश निश्चित किया गया है। इसमें ऐसा नहीं है कि यदि कक्षा 11 में सोमवार, मंगलवार बुधवार को पहले घंटे में हिंदी पढ़ाई जाएगी तो गुरुवार को भी हिंदी ही पढ़ाई जाए। समय सारिणी में गुरुवार को पहले घंटे में अंग्रेजी/चित्रकला विषय रखा गया है और हिंदी तीसरे घंटे में पढ़ाई जाएगी। इसी तरह हर कक्षा के लिए घंटेवार विषय बदल-बदल कर निर्धारित किए गए हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar