संसू जागरण जमुनहा (श्रवस्ती)
: कूटरचित दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने वाले बर्खास्त चार और शिक्षकों के विरुद्ध धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिक्षा विभाग की जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद जमुनहा बीईओ ने मामला दर्ज कराया है। इससे पूर्व 27 जून को एक व 28 जून को चार बर्खास्त शिक्षकों पर मामला दर्ज हुआ था।
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र के माड़ई निवासी भूपेंद्र बाबू उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मनपुर सेमरहनिया में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात थे। जांच में इनकी ओर से आनलाइन आवेदन के

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय
समय जालसाजी करते हुए मेरिट में प्राप्तांक बढ़ाना पाया गया था। साक्ष्य न देने पर विभाग ने 17 जून 2025 को इन्हें बर्खास्त कर दिया था। मथुरा जिले के हाईवे क्षेत्र के महोली निवासी पवन कुमार चतुर्वेदी उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर भैसाही में सहायक शिक्षक पद पर तैनात थे। इनकी
जांच समिति को साक्ष्य प्रस्तुत न करने पर बीईओ ने दर्ज कराया मामला
जालसाजी कर परिषदीय विद्यालयों में लगभग नौ वर्षों से कर रहे थे नौकरी
ओर से भी आनलाइन आवेदन के समय जालसाजी करते हुए मेरिट में प्राप्तांक बढ़ाने की पुष्टि जांच में हुई थी। 17 जून को इन्हें बर्खास्त किया गया था। आगरा जिले के विल्लोचपुरा क्षेत्र के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान व चिकित्सालय निवासी सौभाग्य पांडेय उच्च प्राथमिक विद्यालय धोबिहा में
सहायक शिक्षक के पद तैनात थे। आनलाइन आवेदन के समय जालसाजी करने की पुष्टि होने पर पर इन्हें 17 जून को बर्खास्त कर दिया गया था। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के यादव कालोनी निवासी राजेश कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हीपुर खुर्द में तैनात थे। जांच में इनके स्नातक व बीएड के अंकपत्र में छेड़छाड़ करना पाया गया था। इन्हें भी 17 जून को बर्खास्त किया गया था। जांच समिति की रिपोर्ट पर सभी से उनका पक्ष मांगा गया था। जवाब न मिलने पर बीईओ सतीश कुमार ने मल्हीपुर थाने मेंचारों जालसाज शिक्षकों पर केस दर्ज कराया है।