Home PRIMARY KA MASTER NEWS आरओ-एआरओ : सेंधमारी पर सख्ती से आधे से अधिक ने छोड़ दी प्री परीक्षा

आरओ-एआरओ : सेंधमारी पर सख्ती से आधे से अधिक ने छोड़ दी प्री परीक्षा

by Manju Maurya

 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 रविवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक एक पाली में सकुशल, निर्विघ्न पूरी हो गई। अभूतपूर्व व्यवस्था और किसी भी तरह की सेंधमारी पर बेहद सख्ती के चलते पंजीकृत अभ्यर्थियों में आधे से अधिक ने परीक्षा छोड़ दी।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षा में 10,76,004 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 4,54,997 (42.29%) शामिल हुए। प्रदेश भर में 2382 परीक्षा केंद्र थे, जिनमें कानपुर में सर्वाधिक 139, लखनऊ में 129, प्रयागराज में 106 और वाराणसी में 82 केंद्र रहे। अयोध्या में 52.81%, जबकि रामपुर में मात्र 25.78% अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। प्रयागराज में 47.61%, लखनऊ में 48.89%, कानपुर में 44.37%, काशी में 49.19% की उपस्थिति रही। योगी सरकार, आयोग के अभूतपूर्व इंतजामों जैसे एआई अलर्ट सिस्टम, स्ट्रीमिंग, बायोमेट्रिक सत्यापन और एसटीएफ की निगरानी ने नकलमुक्त और पारदर्शी बनाया। 

अभ्यर्थियों ने भी सरकार की व्यवस्था को सराहा

व्यवस्था को अभ्यर्थियों ने भी सराहा। प्रयागराज में एक सेंटर से परीक्षा देकर निकले वाराणसी के नीरज चंद्रा, सचिन माथुर ने बताया कि वहां कई स्तरों पर गहन चेकिंग हुई। प्रतापगढ़ की पूजा ने कहा कि इस बार व्यवस्था कहीं बेहतर थी। आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं हुई। अभ्यर्थियों ने क्यूआर कोड, आई स्कैन और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी तकनीकी व्यवस्थाओं की तारीफ की।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar