मनोज कुमार सिंह को नहीं मिला सेवा विस्तार, अभी तक मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव थे गोयल
लखनऊ। राज्य सरकार ने 1989 बैच के आईएएस एसपी गोयल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया है। उन्होंने बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे निवर्तमान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से कार्यभार ग्रहण किया। बीते कई दिनों से मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार मिलने की अटकलें लगाई जा रही थीं। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने इस बाबत केंद्र सरकार को पत्र भी भेजा था, हालांकि देर शाम उनकी जगह एसपी गोयल की ताजपोशी के बाद सारी अटकलों पर विराम लग गया।
शशि प्रकाश गोयल अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके पास नागरिक उड्डयन, राज्य संपत्ति एवं प्रोटोकॉल विभाग की जिम्मेदारी भी थी। अब उन्हें मुख्य सचिव के पद पर तैनात करने के साथ अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव समन्वय विभाग, अध्यक्ष पिकप, यूपीडा एवं उपशा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा यूपीडास्प के निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, नागरिक उड्डयन और राज्य संपत्ति विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी
प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह, प्रोटोकॉल, गोपन, वीजा, पासपोर्ट, सतर्कता एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग संजय प्रसाद को दी गई है।
मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण करने के दौरान प्रमुख सचिव गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, डीएम लखनऊ विशाख जी. सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो >> सीएम कार्यालय में रहा एसपी गोयल का दबदबा : पेज 2
*शशि प्रकाश गोयल* उत्तर प्रदेश के नए *मुख्य सचिव* बनाए गए हैं।
*गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मुख्यमंत्री एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पद पर रहे हैं।*
गोयल की गिनती मुख्यमंत्री के सबसे खास अफसर के तौर पर होती है। जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल शुरू हुआ तब से गोयल ही मुख्यमंत्री कार्यालय के लगातार प्रमुख रहे है
