वर्तमान में श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार के कावड़ यात्रा में अत्यधिक श्रद्धालुओं की संख्या एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा सभी मुख्य मार्ग पर रूट डायवर्जन किये जाने की स्थिति में जिलाधिकारी महोदय, एटा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/वित्तविहीन /सी०बी०एस०ई०/आई०सी०एस०ई०/ परिषदीय विद्यालय एवं अन्य बोर्ड के (कक्षा 1 से 12 तक) माध्यमिक विद्यालयों में दिनांक 04 अगस्त 2025 (दिन सोमवार) का अवकाश घोषित किया जाता है।
आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
