Home HOLIDAY बारिश से बिगड़े हालात, 14 की मौत,पीलीभीत कई जिलों में स्कूल बंद

बारिश से बिगड़े हालात, 14 की मौत,पीलीभीत कई जिलों में स्कूल बंद

by Manju Maurya

यूपी में बीते 24 घंटों से जारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण सोमवार को हुए हादसों में 14 लोगों की जान चली गई। वहीं गंगा और अन्य प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वाराणसी में गंगा खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। बाढ़ और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रयागराज में 12वीं कक्षा तक के सभी बोर्ड के स्कूल सात अगस्त तक बंद कर दिए गए हैं। वहीं, खीरी में भी आठवीं तक के सभी स्कूलों को मंगलवार व बुधवार और शाहजहांपुर व पीलीभीत में मंगलवार को 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

रायबरेली में सबसे ज्यादा बारिश: बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक बारिश रायबरेली में 202.4 मिलीमीटर दर्ज की गई। लखनऊ में इस मौसम की सर्वाधिक 91.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 19 जिलों में मंगलवार को बहुत अधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की है। साथ ही लखनऊ समेत 25 शहरों में भारी बारिश का अलर्ट है।

वर्षाजनित हादसों में 14 की जान गई: सावन के अंतिम सोमवार को हुई जोरदार बारिश से सीतापुर के सिधौली में दीवार गिरने से दो किशोरियों और अमेठी में छप्पर गिरने से उसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। लखनऊ में नदी और नाले में बहने से दो लोगों की जान चली गई। आगरा में भी दो की मौत हो गई। कानपुर के जाजमऊ में मिट्टी का एक टीला ढह गया, जिसकी चपेट में आकर दंपति दब गए। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर है। हरदोई में एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। देवरिया में एक वैन पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। अमरोहा में दोमंजिला मकान भरभरा कर ढह गया। फर्रुखाबाद में छज्जा गिरने से पांच बच्चे दब गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

बरेली मंडल में जोरदार बारिश, दीवार गिरने से युवक की मौत

बरेली, हिटी। सावन के अंतिम सोमवार को बरेली मंडल और खीरी जिले में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, शाहजहांपुर के कलान में दीवार गिरने से मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई। बरेली जिले में पिछले 24 घंटे में 86.4 मिमी बारिश हुई। रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश दोपहर एक बजे तक जारी रही। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में जलभराव हो गया। बदायूं में पिछले चार दिनों से बारिश हो रही है। उसहैत में कच्चा मकान गिरा है तो कुंवरगांव व सहसवान में भी मकान गिरे हैं। 

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar