Home PRIMARY KA MASTER NEWS आउट ऑफ स्कूल बच्चों की तलाश करेंगे शिक्षक और डायट प्रशिक्षु

आउट ऑफ स्कूल बच्चों की तलाश करेंगे शिक्षक और डायट प्रशिक्षु

by Manju Maurya

आजमगढ़। शैक्षिक सत्र 2025-26 में हाउस होल्ड सर्वे को शुरू कराया जाएगा। इसमें आउट ऑफ स्कूल बच्चों को तलाश कर स्कूलों में नामांकन कराने के साथ ही प्रपत्र भरा जाएगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक को शारदा पोर्टल पर डाटा अपलोड करना होगा।

जनपद में 2024-25 में 264 बच्चे आउट ऑफ स्कूल चिह्नित किए गए थे। ऐसे बच्चों को फिर से तलाशने के लिए अभियान को शुरू किया जाएगा। बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और अध्यापकों को हाउस होल्ड सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। शहरी क्षेत्र में डायट के प्रशिक्षुओं से सर्वे कराया जाएगा। सर्वेक्षण के बाद बच्चे मिलने पर स्कूल में उनका नामांकन कराते हुए प्रपत्र पर डाटा भरा जाएगा। बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापक का दायित्व है कि विद्यालय में कार्यरत स्टाफ से गांव, मोहल्ला, वार्ड, बस्ती में प्रत्येक घर का सर्वेक्षण कराएं। प्रधानाध्यापक व नोडल अध्यापक की देखरेख में स्कूल के सेवित क्षेत्र में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिह्नीकरण व नामांकन का कार्य होगा। बीईओ को कम से कम 30 गांवों का भ्रमण कर सर्वेक्षण की क्राॅस चेकिंग करनी होगी। बीएसए ने बताया कि सर्वेक्षण के लिए उपयोगी प्रपत्र के लिए प्रति विद्यालय 324 रुपये की धनराशि की लिमिट जारी की गई है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar